चक्रधरपुर, अगस्त 27 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर मंडल के डीआरएम कार्यालय में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया। इस मौके पर प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से डीआरएम तरुण हुरिया को राखी बांधकर व मिठाई खिलाकर हर्षोल्लास के साथ त्योहार मनाया। इस दौरान ब्रह्माकुमारी शाखा की संचालिका बीके मानीनी ने कहा कि रक्षाबंधन भाई बहनों का पवित्र त्योहार है इसलिए हम बहनें भाइयों की कलाई में राखी बांधने आए हैं। इस अवसर पर प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत कर्मचारियों व अधिकारियों को नशा के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर चक्रधरपुर रेल मंडल के अन्य कर्मचारी व अधिकारी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Mathura News: ब्रह्माकुमारी बहनों ने डीएम सहित अधिकारियों को बांधी राखी यह भी पढ़ें- Chakrad...