अल्मोड़ा, मार्च 5 -- द्वाराहाट। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की द्वाराहाट शाखा ने होली पर आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम किया। क्षेत्रीय संचालिका बीके कंचन ने होली का आध्यात्मिक महत्व बताया। परमपिता परमेश्वर के प्रति आस्था, प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने होली पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। यहां बहन बिनीता, कमला नेगी, निर्मला चौधरी, तनुजा चौधरी, अनीता चौधरी, मोनिका चौधरी, तारा जोशी, राधा बहन, ममता भट्ट, सुनीता, भावना, दीपा आदि थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...