ब्रह्माकुमारीज ने मंडल कारा देवघर में कैदियों को रक्षा सूत्र बांधकर मनाया रक्षाबंधन का त्योहार
देवघर, अगस्त 29 -- देवघर,प्रतिनिधि। ब्रह्माकुमारीज द्वारा मंडल कारा देवघर में पदाधिकारियों व कैदियों को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया। ब्रह्माकुमारीज देवघर सेवा केंद्र की मुख्य संचालिका रीता दीदी द्वारा जेलर प्रमोद कुमार को रक्षा सूत्र बांधकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मौके पर रीता दीदी ने बताया कि वर्तमान संगमयुग में जब समाज नैतिक मूल्यों के संकट से जूझ रहा है, तब रक्षाबंधन हर मानव आत्मा को विकारों से मुक्त होकर पावन बनने का ईश्वरीय संदेश देता है। उन्होंने रक्षाबंधन के पारंपरिक अनुष्ठानों के गहरे आध्यात्मिक रहस्यों पर प्रकाश डालते हुए स्पष्ट किया कि तिलक आत्म-स्मृति का प्रतीक है। यह देह-अभिमान को त्यागकर आत्म-चेतना में स्थित होने की प्रेरणा देता है। यह भी पढ़ें- मंडल कारा में भाइयों की कलाई पर सजी बहनों की राखी कलाई प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.