जमशेदपुर, मई 31 -- जमशेदपुर। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के कदमा सेवा केंद्र ने लिंक रोड और कदमा बाजार में भव्य जन-जागरूकता यात्रा आयोजित की। मुरली क्लास के बाद शुरू हुई यात्रा में बड़ी संख्या में ब्रह्माकुमारी परिवार के माहिलाएँ और पुरुष भागीदार रहे, जिन्होंने नशा-विरोधी संदेशों वाले बैनर और तख्तियाँ लेकर तंबाकू, शराब व अन्य नशों के नुकसान पर जनता को सचेत किया। समाजसेवी शशि आचार्य और कदमा थाना प्रभारी दिलीप कुमार यादव ने कार्यक्रम की प्रशंसा की। बी.के. संजू दीदी ने नशे के शारीरिक, मानसिक और पारिवारिक दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए राजयोग व सकारात्मक चिंतन से मुक्ति के उपाय बताए। यह भी पढ़ें- बहरागोड़ा कॉलेज में नशा मुक्त पर किया जागरूक कार्यक्रम नशामुक्त समाज बनाने के संकल्प के साथ समाप्त हु...