मधुबनी, फरवरी 25 -- मधवापुर, निज प्रतिनिधि। ब्रह्मांड और पुरातात्विक ज्ञानवर्धन के लिए मधवापुर प्रखंड के तरैया अवारी प्ल्स टू हाईस्कूल के बच्चों को दरभंगा में प्रकृति के स्वरुपों का सजीव दर्शन कराया गया। एचएम अम्बिका कुमारी ने दरभंगा में बच्चों को संग्रहालय का भ्रमण करवा कर भारत के पुरातात्विक विषयों का ज्ञानवर्धन कराया। वहीं दूसरी ओर तारामंडल के चलायमान दृश्यों को दिखला कर खगोलीय विज्ञान का बोध कराया। मंगलवार को हुए छात्र छात्राओं के ज्ञानवर्धक दौड़े के मौके पर वरीय शिक्षक संजीत कर्ण, कल्याण राय, अजय कुमार, पवन मिश्र, सुजीत झा, मनीष गुप्ता व सरोज चौधरी ने बच्चों का मार्गदर्शन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...