जहानाबाद, दिसम्बर 29 -- रतनी, निज संवाददाता। शकूराबाद थाना क्षेत्र के ब्रह्मस्थान गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया। घायलों में सुधीर कुमार व उनकी पत्नी शामिल हैं। उन्होंने अपने गांव के ही अजीत कुमार सहित पांच लोगों पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया है। दिए गए आवेदन में सूचक ने उल्लेख किया है कि मैं अपना खलिहान साफ कर रहा था। तभी उपरोक्त लोग आए और गाली गलौज करते हुए मेरे साथ मारपीट करने लगे। जब मेरी पत्नी बचाने आई तो उपरोक्त लोगों ने मेरी पत्नी के साथ भी मारपीट किया तथा उसका मंगलसूत्र, बिछिया व कानबाली छीनकर फरार हो गए ।पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.