मधुबनी, फरवरी 3 -- मधुबनी । नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 28 स्थित ब्रह्मस्थान गली की स्थिति इन दिनों अत्यंत दयनीय बनी हुई है। गली में जगह-जगह क्षतिग्रस्त नालियों से बहता गंदा पानी सड़कों पर जमा है, जिससे मोहल्लेवासियों का दैनिक जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। हालात ऐसे हैं कि लोगों के लिए घर से निकलना भी किसी चुनौती से कम नहीं रह गया है। गली में जलजमाव की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन इसके समाधान को लेकर न तो नगर निगम प्रशासन गंभीर दिख रहा है और न ही वार्ड पार्षद की ओर से कोई ठोस पहल की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गली की नाली कई स्थानों पर टूट चुकी है। नालियों के ढक्कन या तो गायब हैं या पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, जिससे गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है। इसी गंदे पानी के बीच से होकर लोगों को गुजरना पड़ता है। बच्चों, बुजु...