गाजीपुर, अक्टूबर 12 -- जखनिया, हिन्दुस्तान संवाद। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को हथियाराम मठ से दर्शन पूजन करने के बाद भुड़कुड़ा पीजी कॉलेज परिसर में पहुंचे। यहां पर सबसे पहले परिसर में बनी भुड़कुड़ा मठ के ब्रह्मलीन महंत रामाश्रय दास की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद महाविद्यालय परिसर में ही रुद्राक्ष के वृक्ष को लगाया। वहां से वह भुड़कुडा मठ पहुंचकर मठ परिसर में बनी सभी समाधियों का दर्शन पूजन किया। इस दौरान मठ के वर्तमान महंथ संत शत्रुघ्न दास महाराज ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया। वहीं मुख्यमंत्री ने भी संत परंपरा का सम्मान करते हुए संत शत्रुघ्न दास को अंगवस्त्र भेंट किया। इसके बाद उन्होंने प्रबुद्धजनों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि दुनिया को जीवन की सच्चाई जानने के लिए कभी किसी के शरण में जाना होगा तो वह क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.