कोडरमा, दिसम्बर 22 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। देवघर में आलोक कुमार की हत्या के विरोध में कोडरमा जिला ब्रह्मर्षि संघ द्वारा भूमिहार फाउंडेशन के बैनर तले कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च गोमो छठ तालाब से प्रारंभ होकर गांधी चौक स्थित गांधी प्रतिमा स्थल पर जाकर संपन्न हुआ। इस दौरान समाज के लोगों ने झारखंड सरकार एवं विशेष रूप से देवघर प्रशासन से मांग की कि स्वर्गीय आलोक कुमार के हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। कैंडल मार्च में संघ के अध्यक्ष प्रो. कमलेश कुमार कमल, उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह, सचिव अशोक राय, युवा मोर्चा के अध्यक्ष नंद राय, संरक्षक अमीन बाबू, उपेंद्र प्रसाद सिंह सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। वहीं अशोक सिंह, विजय प्रसाद सिंह, रामानंद शर्मा, राम किशोर सहित अन्...