मुंगेर, जनवरी 14 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर जिला ब्रह्मर्षि समाज के तत्वावधान में मंगलवार को महान शिक्षाविद एवं समाज सुधारक सर गणेश दत्त सिंह की जयंती समारोह श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के वरिष्ठ संस्थापक सदस्य दिनेश कुमार सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में एस्कॉर्ट एंड गाइड के जिला मुख्य आयुक्त डॉ. नंदकिशोर कुमार उपस्थित रहे। समारोह को संबोधित करते हुए अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि, स्वतंत्रता से पूर्व सर गणेश दत्त सिंह बिहार-उड़ीसा के लोक निर्माण मंत्री रहे तथा उन्हें बिहार का प्रधानमंत्री भी कहा जाता था। उन्होंने शिक्षा, प्रशासन और सामाजिक सुधार के क्षेत्र में ऐतिहासिक योगदान दिया। वहीं, जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता ज्ञान चंद्र पटेल ने कहा कि, सर गणेश दत्त सिंह ने उस दौर में शिक्षा...