जमशेदपुर, जनवरी 7 -- ब्रह्मर्षि विकास मंच (अध्यक्ष विकास सिंह) ने रामप्रकाश पांडेय वाले गुट की रायसुमारी वाली चुनाव प्रक्रिया में बदलाव की मांग की है। मंच की विकास सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को हुई बैठक में प्रस्ताव दिया गया कि रायसुमारी के बजाय मतपत्र से कराया जाए। और इसके संचालन के लिए बनी पांच सदस्यीय समिति में और पांच लोग जोड़े जाएं। उन्होंने इनके नाम भी प्रस्तावित किये हैं जिनमें आरएन शर्मा, कर्नल आरपी सिंह, राजेश चौधरी, उपेंद्र शर्मा और धनंजय राय शामिल हैं। इस मामले में विकास सिंह ने बताया कि वे चाहते हैं कि मंच एक रहे। वे इसके लिए पहल कर रहे हैं। उन्होंने कहा, रायसुमारी की निष्पक्षता पर संदेह हो सकता है। परंतु जब मतदान से प्रतिनिधि चुने जाएंगे तो किसी प्रकार के संदेह की गुजाइश ही नहीं रहेगी। समाज के लोगों को भी इसके लिए पहल करनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.