जमशेदपुर, मार्च 30 -- ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर की केंद्रीय समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए रविवार को चुनाव हुआ। इसमें सत्येंद्र कुमार अध्यक्ष चुने गए, जबकि श्रीनिवास कुमार कोषाध्यक्ष चुने गए। अध्यक्ष पद के लिए सत्येंद्र कुमार एवं अनिल कुमार मैदान में थे, जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिए श्रीनिवास कुमार एवं राजेश कुमार मैदान में थे। महासचिव पद के लिए एक नामांकन आने पर जयकुमार को निर्विरोध महासचिव की घोषणा पूर्व में ही कर दी गई थी। रविवार को दो पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया सुबह 11 बजे शुरू हुई, जो दोपहर 2 बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से चली। इस दौरान चुनाव पर्यवेक्षक रामउदय प्रसाद सिंह, मनोज कुमार सिंह गुणी, दीपु सिंह, विकास कुमार, देवानंद सिंह, राकेश कुमार सहित 11 सदस्यीय चुनाव संचालन समिति की सक्रिय भूमिका रही। चुनाव में कुल 83 मतदाता सूचीब...