जमशेदपुर, फरवरी 11 -- ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल टाउन इकाई की बैठक सोमवार को गोलमुरी में हुई। इसमें नई कमेटी का चुनाव किया गया। बैठक में केबुल इकाई के वर्तमान अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने अध्यक्ष के लिए मनोज ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष भोला सिंह, महासचिव के लिए राम सिंहासन शर्मा और दीपू शर्मा, उपाध्यक्ष के लिए पिंटू सिंह और कोषाध्यक्ष के लिए संतोष ठाकुर का नाम प्रस्तुत किया, जिसे सभी ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया। घोषणा के बाद नव निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण और अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत किया गया। बैठक में ब्रह्मर्षि विकास मंच के अध्यक्ष राम नारायण शर्मा, महासचिव मुकेश शर्मा, पूर्व अध्यक्ष राम प्रकाश पांडे, पूर्व महासचिव योगेंद्र मौआर, निवास ठाकुर, केएन सिंह, झूलन ठाकुर, राकेश शाही, धर्मेंद्र सिंह, मंटू मिश्रा, राजेश सिंह, नवीन कु...