जमशेदपुर, मार्च 28 -- ब्रह्मर्षि भवन कदमा में ब्रह्मर्षि विकास मंच की केंद्रीय समिति का चुनाव प्रक्रिया का शुभारंभ किया गया। गुरुवार को अध्यक्ष महासचिव एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया 11 बजे शुरू हुई। नामांकन के दौरान अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारों सतेंद्र कुमार एवं अनिल ठाकुर ने नामांकन पत्र दाखिल किया। महासचिव पद के लिए केवल एक नामांकन जय कुमार द्वारा प्राप्त हुआ, जिसके फलस्वरूप उन्हें निर्विरोध रूप से महासचिव निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं, कोषाध्यक्ष पद के लिए श्रीनिवास कुमार एवं राजेश कुमार ने नामांकन किया। आगामी 29 मार्च को ब्रह्मर्षि संस्थान कदमा में शेष पदों के लिए मतदान प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। नामांकन प्रक्रिया का सफल संचालन संयोजक राजकिशोर सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान चुनाव पर्यवेक्षक रामउदय प्रसाद सि...