घाटशिला, मार्च 1 -- जादूगोड़ा। ब्रह्मर्षि महिला विकास मंच की जादूगोड़ा शाखा की ओर से यूसील कॉलोनी के सामुदायिक केन्द्र में महिलाओं की ओर से होली महोत्सव में आयोजन किया गया। इस मौके पर महिलाओं ने आपस में अबीर-गुलाल लगाकर भाईचारे का संदेश दिया व आपस में जमकर अबीर-गुलाल लगाए। कार्यक्रम का उद्घाटन ब्रह्मर्षि विकास समिति के जादूगोड़ा अध्यक्ष उपेन्द्र शर्मा, पीके राय, अलका तिवारी, नूतन राय, आर एन विद्यार्थी, पूनम सिंह, निधि विद्यार्थी, चित्रलेखा सिंह, रेखा दुबे रेखा शर्मा रागनी शर्मा समेत अन्य महिलाओं ने भगवान परशुराम ,सहजानंद सरस्वती व भगवान भोले शंकर की चलचित्र पर माल्यार्पण कर नमन की। इस दौरान महिलाओं ने बाबा हरिहर नाथ सोनपुर में खेले होली के गानों में खूब झूमीं व बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर होली महोत्सव के रंग में चार चांद लगा दिया।...