रामगढ़, मार्च 1 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि ब्रह्मर्षि परिषद रामगढ़ के तत्वाधान में रविवार को आशेश्वर सिंह ब्रह्मर्षि धर्मशाला में भव्य होली मिलन समारोह हुआ। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भक्ति, ब्रज, फाग की पारंपरिक होली का भरपूर आनंद उठाया और पूरा वातावरण रंग और उमंग से सराबोर हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत भक्ति की होली से हुई, जिसमें श्रद्धा और भक्ति के गीतों ने माहौल को आध्यात्मिक बना दिया। इसके बाद ब्रज की पारंपरिक होली का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में फाग गीतों की प्रस्तुति हुई, जिस पर उपस्थित लोग झूम उठे और होली के रंग में पूरी तरह रंग गए। परिषद के अध्यक्ष रविंद्र शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस दिन सभी लोग अपने गिले-शिकवे भूलकर ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.