मुजफ्फरपुर, अगस्त 29 -- मुजफ्फरपुर। हिन्दुस्तान ओलंपियाड में आर्थिक रूप से पिछड़े बच्चों को शामिल कराने को लेकर लगातार संगठन आगे आ रहे हैं। धार्मिक संगठन भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। शनिवार को ब्रह्मस्थान महादेव सेवा ट्रस्ट रेपुरा ने हिन्दुस्तान ओलंपियाड में सरकारी स्कूल के बच्चों को शामिल कराने को लेकर मदद की। ट्रस्ट के मृत्युजंय दास और प्रशांत कुमार श्रीवास्तव ने 105 बच्चों के लिए स्पांसरशिप दी। मृत्युजंय दास ने कहा कि हिन्दुस्तान ओलंपियाड बच्चों की प्रतिभा को मंच दे रहा है। इस मदद से इन बच्चों को भी इस प्रतियोगिता में शामिल होकर आगे आने में मदद मिलेगी। यह भी पढ़ें- गो अप महिला संगठन ने बच्चों को दी मदद यह भी पढ़ें- Begusarai News: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का सशक्त मंच उपलब्ध कराता हिंदुस्तान ओलंपियाड

हिंदी हिन्दुस्तान की...