मऊ, जून 14 -- पूराघाट, हिंदुस्तान संवाद। विकासखंड कोपागंज के ग्रामसभा चेराराम का पूरा स्थित प्रसिद्ध ब्रह्मबाबा मंदिर परिसर में विश्व कल्याण की कामना को लेकर ग्रामीणों के सहयोग से हर वर्ष की भांति इस बार भी रामायण पाठ एवं भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन में आस-पास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-शांति की कामना की।रामायण पाठ के समापन के बाद आयोजित भंडारे में सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे परिसर में भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा। आयोजन को सफल बनाने में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। आयोजकों ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन गांव में आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष किया जाता है। इस अवसर पर जगदीश मिश्रा, पंडित पप्पू तिवारी, विपिन तिवारी, ओमप्...