आरा, मार्च 5 -- अंगिआव, संवाद सूत्र। प्रखंड के ब्रह्मपुर गांव में डायरिया का प्रकोप फैल गया है। इससे करीब दो दर्जन लोग पीड़ित हो गये हैं। सभी का इलाज अंगिआव सामुदायिक केंद्र अंगिआव में किया गया। गुरुवार की सुबह ब्रह्मपुर गांव से एक के बाद एक करीब दो दर्जन लोग अस्पताल पहुंचे, जो उल्टी और दस्त से पीड़ित थे। मौके पर मौजूद डॉ आनंद भास्कर ने सभी का इलाज करते हुए बताया कि सभी स्थिति ठीक है। जरूरी दवा व परामर्श देकर सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...