ब्रह्मपुर में खाद की कालाबाजारी से किसान परेशान
बक्सर, अगस्त 4 -- पेज-04 के लिए सरकारी दर से अधिक कीमत वसूलने का आरोप धान की रोपनी के बीच डीएपी, यूरिया व डाई खाद के लिए भटक रहे किसान खाद की कृत्रिम कमी दिखाकर जमकर हो रही है कालाबाजारी ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। खरीफ के इस मौसम में इन दिनों क्षेत्र में अभी धान की रोपनी अपने चरम पर है, लेकिन किसानों को आवश्यक उर्वरक नहीं मिलने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के किसानों का आरोप है कि कई खाद विक्रेता कृत्रिम कमी दिखाकर डीएपी, यूरिया खाद की कालाबाजारी कर रहे हैं।
किसानों की समस्याएँ सरकारी निर्धारित मूल्य पर खाद उपलब्ध नहीं कराई जा रही है, बल्कि उससे काफी अधिक कीमत वसूली जा रही है। किसानों का कहना है कि समय पर खाद नहीं मिलने से धान की फसल प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। मजबूरी में उन्हें अधिक कीमत देकर खाद खरीदनी पड़ रही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.