बक्सर, मई 16 -- पेज पांच के लिए -- परेशानी ग्रामीणों की मांग पर इन अवैध ब्रेकरों का हुआ है निर्माण विभाग में शिकायत के बाद भी अभीतक नहीं हुई कार्रवाई फोटो संख्या 17 कैप्शन- ब्रह्मपुर-नैनीजोर मार्ग पर बना ब्रेकर। ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। काफी दिनों तक जर्जर सड़क का दंश झेलने के एक लंबे इंतजार के बाद यूपी को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण ब्रह्मपुर-नैनीजोर मार्ग पुनर्निर्माण कार्य अभी चल रहा है। लेकिन इस सड़क पर निर्माण के साथ-साथ जगह-जगह ग्रामीणों की मांग पर बनाए जा रहे ब्रेकर अब लोगों के लिए परेशानी व दुर्घटना का कारण बनते जा रहे हैं। सड़क पर बिना किसी मानक व चेतावनी संकेत के बनाए गए दर्जनों ब्रेकर वाहन चालकों के लिए मुसीबत साबित हो रहे हैं। खासकर रात के समय और तेज रफ्तार में चलने वाले वाहन अचानक ब्रेकर आने से असंतुलित हो जाते हैं, जिससे दुर्घटन...