बक्सर, अप्रैल 1 -- पेज पांच के लिए ----- रघुनाथपुर। बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ शिव मंदिर के प्रांगण में उत्तर प्रदेश के बलिया स्थित भृगु क्षेत्र के शिव भक्त कमेटी द्वारा आयोजित संगीतमय हरिकीर्तन बुधवार को 24 घंटे का अष्टजाम के पश्चात समाप्त हो गया। इस दौरान विशाल भंडारा का आयोजन किया गया था, जिसमें पंडा, पुजारी व स्थानीय दुकानदारों के साथ ब्रह्मपुर धाम पधारे अन्य शिवभक्तों को श्रद्धाभाव से प्रसाद वितरण कराया गया। शिव भक्त कमेटी के अध्यक्ष अमित कुमार चौरसिया ने बताया कि हमारी कमेटी के द्वारा हर साल झारखंड में बाबा बैद्यनाथ के दरबार में 24 घंटे का अष्टजाम का आयोजन किया जाता है। लेकिन, इस बार कमेटी ने निर्णय लिया कि बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर ब्रह्मपुर में आयोजित किया जाएगा। मौके पर मुन्ना वर्मा, अजीत चौरसिया, विजय वर्मा, संतोष सोनी, अरविंद गुप्ता, ...