बक्सर, जून 17 -- फोटो ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। प्रखंड परिसर में बुधवार को आयोजित सहयोग सह जन कल्याण शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। भीषण गर्मी के बावजूद दूर-दराज के गांवों से आए लोगों ने अपनी समस्याओं व मांगों से जुड़े कुल 35 आवेदन शिविर में जमा किए। प्रशासनिक अधिकारियों की सक्रियता के कारण इनमें से 31 मामलों का तत्काल निष्पादन कर दिया गया। यह भी पढ़ें- केसठ के सहयोग सह जनकल्याण शिविर में प्राप्त हुए 35 आवेदनशिविर में प्राप्त आवेदन शिविर में सर्वाधिक आवेदन पेंशन, राजस्व एवं स्वास्थ्य विभाग से संबंधित प्राप्त हुए। संबंधित विभागों के अधिकारियों व कर्मियों ने आवेदनों की जांच कर कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया, जबकि शेष मामलों को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेजा...