दरभंगा, जुलाई 8 -- कमतौल, संवाद सूत्र। कमतौल थाना क्षेत्र की ब्रह्मपुर पंचायत के पौनद गांव में संचालित अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से तीन देसी पिस्टल, चार मैगजीन, करीब 70 राउंड 7.64 एमएम कारतूस, हथियार बनाने के उपकरण, 18 लीटर विदेशी शराब एवं पांच लीटर बीयर बरामद की गई है। मामले में कमतौल थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। कमतौल थाना परिसर में बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में सदर-2 कमतौल के एसडीपीओ शुभेंद्र कुमार सुमन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पौनद गांव में अवैध मिनी गन फैक्ट्री संचालित की जा रही है। यह भी पढ़ें- पुलिस ने अवैध मिनीगन फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, एक गिरफ्तार सूचना के सत्यापन के लिए जिला स्तरीय तकनीकी टीम की भी सहायता ली गई। तकनीकी ...