देहरादून, अप्रैल 7 -- ब्रह्मपुरी चौक के निकट माधवी शंकर सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में जल संरक्षण के लिए पहले रीचार्ज पिट का मंगलवार को मेयर सौरभ थपलियाल और पार्षद सतीश कश्यप ने लोकार्पण किया। इससे स्कूल के करीब सात सौ छात्रों के अलावा आसपास के लोगों को भी जलभराव से निजात मिलेगी। मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। ये रीचार्ज पिट इसकी शुरुआत है। पार्षद सतीश कश्यप ने बताया कि इस रिचार्ज पिट के निर्माण से विद्यालय में अध्ययनरत लगभग 700 विद्यार्थियों को बरसात के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। साथ ही विद्यालय परिसर में जल निकासी व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी, जिससे यह पहल जल संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। उन्होंने कहा कि इस कार्य से विद्यालय में जल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.