मेरठ, सितम्बर 27 -- ब्रह्मपुरी थाने के दरोगा पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने थाने में गुरुवार को धरना दिया। हनुमान चालीसा का पाठ किया। अफसरों से शिकायत के बाद दरोगा ने गलती मानी, जिसके बाद मामला शांत हुआ। ब्रह्मपुरी माता के बाग में पारिवारिक विवाद हुआ था। इसी विवाद में बजरंग दल कार्यकर्ता सुशील थाने गए थे। आरोप है सुशील से थाने में दरोगा ने अभद्रता कर दी। विरोध जताते हुए सुशील ने संगठन पदाधिकारियों को सूचना दी। काफी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हो गए और ब्रह्मपुरी थाने का घेराव कर दिया। सहसंयोजक हिमांशु थाने पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने थाने में हनुमान चालीसा का पाठ किया। अधिकारियों से शिकायत की। मामला तूल पकड़ता देख दरोगा ने गलती स्वीकार की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.