कानपुर, अप्रैल 17 -- रूरा, संवाददाता। दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर जगदीशपुर गांव के सामने ब्रह्मपुत्र मेल ट्रेन से गिरकर एक युवक घायल हो गया। ट्रेन के गार्ड ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर रूरा को दी। आरपीएफ को दी सूचना पर पहुंचे कर्मियों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसको मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। गुरुवार को दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग पर अंबियापुर स्टेशन और रूरा स्टेशन के बीच ने डाउन लाइन के खंभा नंबर 1068/28-30 के बीच दिल्ली से कानपुर की ओर जा रही ब्रह्मपुत्र मेल ट्रेन से एक युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। यात्रियों ने इसकी सूचना ट्रेन के गार्ड को दी गार्ड ने घटना की जानकारी स्टेशन मास्टर रूरा को दी। यह भी पढ़ें- मोबाइल की रोशनी में अपनों को ढूंढ रहे थे, ट्रैक पर बिखरे शवों के टुकड़े; प्रयागराज में ट्रेन स...