मुंगेर, सितम्बर 4 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर के वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता ब्रह्मदेव चौरसिया को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अत्यंत पिछड़ा वर्ग विभाग का प्रदेश महामंत्री मनोनीत किया गया है। विभाग के चेयरमैन शशि बी. भूषण पंडित की ओर से जारी नियुक्ति पत्र के आधार पर उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति पर ईबीसी जिला अध्यक्ष राजकुमार मंडल, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार, विनय कुमार गुड्डू, अरुण कुमार मंडल, डॉ. मोहम्मद एनुल, चंद्रशेखर चौरसिया, राजन प्रसाद यादव, प्रेम तांती, प्रदीप कुमार चौरसिया, मनोज कुमार गोस्वामी और इंद्रदेव मंडल समेत कई कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...