मेरठ, अप्रैल 2 -- दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा गढ़ रोड स्थित बुद्धा गार्डन में आयोजित सात दिवसीय शिवकथा का भव्य शुभारंभ बुधवार को हुआ। प्रथम दिन कथा से पूर्व 31 वेदपाठियों द्वारा रुद्री-पाठ का सामूहिक उच्चारण किया गया। इस दौरान पूरा माहौल हर-हर महादेव से गूंज उठा। आकर्षक झांकियां और भोलेनाथ का सुसज्जित दरबार आयोजन के मुख्य आकर्षण रहे। शिव कथा के प्रथम दिन आशुतोष महाराज के शिष्य एवं कथाव्यास डॉ. सर्वेश्वर ने शिवकथा के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि भारतीय संस्कृति की आत्मा सदैव आध्यात्मिकता में निहित रही है। वेद, पुराण और उपनिषद जैसे आर्ष ग्रंथों ने मानव जीवन को सफल बनाने के मार्गदर्शन दिए हैं, जिन्हें संत-महापुरुष कथा के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाते आए हैं।भगवान शिव केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में पूजनीय हैं और विभिन्न प्राचीन...