गंगापार, मार्च 20 -- वासंतिक नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को उरुवा विकास खंड क्षेत्र स्थित रामनगर शीतला माता मंदिर में दर्शन तथा पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। श्रद्धालुओं ने ब्रह्मचारिणी स्वरूप मां शीतला की पूजा अर्चना कर मत्था टेका,इस दौरान मां के जयकारे से मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। मौसम खराब होने के बावजूद सुबह से ही रामनगर के मां शीतला धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही। दूर-दराज से आयी सैकड़ों महिलाएं भक्तों ने माता के चरणों में श्रद्धा सुमन जल अर्पित कर आशीर्वाद मांगा। मंदिर के पुजारी मदन लाल पंडा,शीतला पंडा तथा मुकेश पंडा ने बताया कि इस प्राचीन मंदिर में भक्तों की भीड़ तो हमेशा रहती है परंतु नवरात्र के कारण आज भक्तों का आगमन ज्यादा हुआ है। प्रतिदिन मां शीतला प्रांगण में स्थानीय गायक कलाकारों द्वारा भजन की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.