बुलंदशहर, फरवरी 11 -- शिव जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में ब्रह्मकुमारी सेवाकेंद्र पहासू द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ सोमना रोड स्थित ब्रह्मकुमारी सेवा केंद्र पर थानाध्यक्ष एवं द्वारा शिव ध्वज दिखाकर किया गया। यात्रा में दूर-दूर से श्वेत वस्त्र धारिणी ब्रह्मकुमारी बहनें उपस्थित हुईं। मार्ग में नगर निवासियों ने पुष्प वर्षा कर ब्रह्मकुमारियों का स्वागत किया। जगह-जगह पर शिव ध्वज भी फहराए गए। सेवाकेंद्र लौटकर यात्रा एक सभा में परिवर्तित होगई। यहाँ पर सेवाकेंद्र प्रभारी बीके नीरू प्रियंका ने तिलक तथा भेज बैज द्वारा मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया। जनपद अलीगढ प्रभारी कमलेश ने शिवरात्रि पर जागरण, घंटा, बेर, आक धतूरा चढ़ाने का रहस्य बताया। अलीगढ के जिला संयोजक ब्रह्माकुमार सत्य प्रकाश शर्मा ने विगत में ब्रह्मकुमारी ऑर्गनाइजेशन द्वा...