मुरादाबाद, फरवरी 23 -- प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय ने बीके आशा दीदी के सानिध्य में रामलीला ग्राउंड लाइनपार में 36 फीट के शिवलिंग का आयोजन किया। इसके साथ ही अध्यात्मिक प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसके माध्यम से जन जन को परमात्मा शिव के अवतरण के रहस्य से भी अवगत कराया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसपी सिटी रणविजय सिंह ने किया। एसएचओ महिला कोतवाली वंदना सिंह भी मौजूद रहीं। नारी बाल उत्थान समिति कक मुकुल अग्रवाल एवं भाजपा महानगर उपाध्यक्ष दिनेश सिसोदिया भी मौजूद रहे। व्यवस्था में राजयोगिनी आशा दीदी सहित लक्ष्मी दीदी, सुजाता दीदी, बीके रीना, रमन, शिवम,विजय, मनोज आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.