बिहारशरीफ, मार्च 10 -- ब्रहमेश्वर मुखिया की पोती का शोर थमा नहीं, यूपीएससी में शेखपुरा के रंजीत का मामला गरमाया थ और त के फेर में शेखपुरा के फतेहपुर गांव निवासी रंजीत ने मान लिया यूपीएससी की परीक्षा में लायी 440वीं रैंक विधायक, मुखिया व थानेदार सहित कई ने किया सम्मानित अब पछता रहे थानाध्यक्ष ने कहा-एडमिट कार्ड व आधार लेकर बुलाया तो गांव छोड़कर हुआ फरार फोटो : 10शेखपुरा01 : भूलवश बगैर परीक्षा पास किये ही रंजीत को सम्मानित करते पूर्व विधायक विजय सम्राट व अन्य लोग। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। ब्रहमेश्वर मुखिया की पोती आकांक्षा कुमारी के यूपीएससी परीक्षा पास करने का शोर अभी थमा भी नहीं कि शेखपुरा जिले के अरियरी प्रखंड के फतेहपुर गांव निवासी रंजीत कुमार का मामला सुर्खियों में आ गया है। दो दिन से सोशल व अन्य मीडिया में यह खबर पूरी तरह से छाय...