उरई, अगस्त 29 -- उरई। संवाददाता ब्रह्माकुमारी बहनों ने रक्षाबंधन के अवसर पर रेलवे अधिकारियों को रक्षा सूत्र बांधा। इस अवसर पर अधिकारियों को पर्व का आध्यात्मिक महत्व से अवगत कराया। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक राजीव कौशिक व आरपीएफ इंस्पेक्टर अभिषेक यादव को रक्षासूत्र बांधकर आत्मिक सुरक्षा और जीवन में सकारात्मक बदलाव का संदेश दिया। उन्होंने पर्व को बुराइयों, नकारात्मक विचारों और व्यसनों से दूर रहने का संकल्प लेने की प्रेरणा बताया। इस दौरान बीके मीना दीदी ने कहा, जब व्यक्ति अपने विचारों और कर्मों को सकारात्मक बनाता है, तो उसका प्रभाव पूरे समाज पर पड़ता है। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: ब्रह्माकुमारी बहनों ने रक्षासूत्र बांधकर दिया भाईचारे का संदेश यह भी पढ़ें- ब्रह्माकुमारी ने मनाया अलौकिक रक्षा बंधन पर्व यह भी पढ़ें- Orai News: ब्रह्माकुमारी बहनो...