उरई, फरवरी 12 -- कदौरा। ब्रह्मकुमारी आश्रम में शिवरात्रि के मौके पर धार्मिक आयोजन किया गया। इस मौके कलश यात्रा निकाली गई। इसमें पूर्व मंत्री बादशाह सिंह समेत बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग कर धार्मिक आयोजन की भव्यता को और बढ़ाया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में ध्वजारोण होने के उपरांत कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा नगर के बेरी रोड अंबेडकर नगर, बाजार, बस स्टॉप होते हुए आश्रम पहुंची। इस मौके पर उमा दीदी ने कहा, जीवन में ईश्वर का महत्व समझने की जरुरत है। ईश्वर के बिना कोई भी कार्य सम्भव नहीं है। उन्होंने आए हुए अतिथियों का आध्यात्मिक स्मृति का तिलक लगा कर स्वागत किया। पूर्व मंत्री बादशाह सिंह, पूर्व विधायक नरेन्द्र पाल सिंह, शिवी, राहुल परिहार, अंजलि तिवारी, राधेश्याम गुप्ता, रोहित पुरवार आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.