पीलीभीत, जून 2 -- पीलीभीत। 22-यार्ड्स एकेडमी इनीशियम स्कूल मैदान पर पीलीभीत क्रिकेट लीग सीजन-एक का दूसरा मैच ब्रदर्स-11 और लवली किंग्स-11 के बीच खेला गया, जिसमें ब्रदर्स-11 ने लवली किंग्स-11 को पराजित किया। अभिजीत गंगवार को प्रदर्शन के आधार पर मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।

टूर्नामेंट का शुभारंभ पीलीभीत क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ हो गया। पीलीभीत क्रिकेट लीग के दूसरे मैच में मुख्य अतिथि सरोज बाजपेयी, बजरंग आश्रम से पंडित मणिकांत मिश्रा रहे। टूर्नामेंट में ब्रदर्स-11 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया और 20 ओवर में चार विकेट खोकर 261 रन बनाए। ब्रदर्स-11 की तरफ़ से अभिजीत ने सर्वाधिक 102 रन बनाए, जिसमें 8 छक्के और 10 चौके शामिल रहे। अभिषेक प्रताप ने 65 और मोनू सिंह ने 43 और साहिल ने 22 रनों का योगदान दिया।

लवली किंग्स क...