रांची, अप्रैल 17 -- रांची। कक्षा 10वीं के परिणाम के बाद अक्सर छात्र-अभिभावक आगे की दिशा को लेकर असमंजस में रहते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए ब्रदर्स एकेडमी, रांची द्वारा एक विशेष ग्रैंड ओरिएंटेशन सेमिनार 'जेईई सक्सेस ब्लूप्रिंट 2028-29' का आयोजन स्वर्णभूमि बैंक्वेट्स, डंगराटोली चौक में 19 अप्रैल को किया जा रहा है। इसमें छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को आमंत्रित किया गया है। सेमिनार में प्रवेश निःशुल्क है। ब्रदर्स एकेडमी के निदेशक पारस अग्रवाल ने बताया कि सेमिनार में ब्रदर्स एकेडमी की अनुभवी टीम द्वारा छात्रों को कक्षा 11 से जेईई की तैयारी प्रारंभ करने की सही रणनीति, आईआईटी तक पहुंचने का स्पष्ट एवं प्रभावी रोडमैप, सामान्य गलतियों से बचने के उपाय तथा टॉपर्स द्वारा अपनाई गई सफल रणनीतियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी जाएगी। यह भी पढ़...