लखनऊ, जुलाई 15 -- यूपी और जापान के बीच पर्यटन, संस्कृति और निवेश सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जापान के यामानाशी प्रीफेक्चर के प्रस्तावित उच्च स्तरीय आधिकारिक दौरे को लेकर बुधवार को राजधानी में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अगस्त में प्रस्तावित आधिकारिक यात्रा की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। यह भी पढ़ें- निवेश के नए अवसर तलाशेंगे जापान के 200 से अधिक सीईओजापान के साथ सार्थक चर्चा जयवीर सिंह ने कहा कि 'उत्तर प्रदेश और जापान के बीच पर्यटन, संस्कृति और निवेश के क्षेत्र में सहयोग को नई दिशा देने को लेकर सार्थक चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि यह साझेदारी केवल सांस्कृतिक आदान-प्रदान तक सीमित नही...