मथुरा, मार्च 3 -- राधा-कृष्ण की ब्रजभूमि होली की ऐसी धूम मची कि हर ओर उल्लास छाया हुआ है। सोमवार को मथुरा और वृंदावन के मंदिरों में आस्था और भक्ति के अद्भुत रंग बरसे, जिसमें श्रद्धालु सराबोर हो गए। ढप की थाप पर होली के गीतों के स्वर ने लोगों को आनंदित कर दिया। आसमान में उड़े गुलाल से सतरंगी छटा छा गई। बरसाना के राधा रानी मंदिर, नंदगांव के नंदबाबा मंदिर, गोवर्धन में गिरिराज महाराज के मंदिर, वृंदावन के श्री बांके बिहारी मंदिर के द्वारिकाधीश मंदिर और श्रीकृष्ण जन्मस्थान, गोकुल में गोकुलनाथ मंदिर, बल्देव के दाऊजी मंदिर पर होली की धूम मची हुई है। वृंदावन स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं में अपने आराध्य संग होली खेलने की होड़ लगी रही। होली के रंगों में सराबोर होकर श्रद्धालु ठाकुर जी की जय-जयकार कर रहे थे। बिहारीजी के दर्श...