हाथरस, मई 3 -- हाथरस। ब्रजभूमि को मांस मदिरा मुक्त करने के संकल्प के साथ, विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के पदाधिकारियों द्वारा वृंदावन से मुख्यमंत्री कार्यालय लखनऊ तक 21 हजार ब्रजवासियों के हस्ताक्षरों को लेकर पदयात्रा की जा रही है। इस यात्रा का शहर आगमन पर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के पदाधिकारियों स्वागत किया। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि यह यात्रा युवाओं एवं सनातन धर्म के अनुयायियों के लिए एक प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने मांग की कि ब्रजभूमि 84 कोस क्षेत्र को मांस एवं मदिरा प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया जाए। साथ ही उन्होंने सभी यात्रियों एवं धर्म रक्षकों का स्वागत अभिनंदन करते हुए प्रभु राम से यात्रा की सफलता की कामना की। इस इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद हाथरस के जिला संगठन मंत्री देवराज कर्मयोगी...