ब्रज परिक्रमा में हुए कवि सम्मेलन में झूमे श्रद्धालु
मथुरा, जून 13 -- ब्रज चौरासी कोस यात्रा में सारथी परिवार ने सुरीर में हास्य कवि सम्मेलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें श्रद्धालुओं ने देर रात तक मंत्रमुग्ध होकर आनंद लिया। वहीं काव्य रचनाओं पर लोटपोट होकर श्रद्धालु झूमते रहे। हास्य सम्राट सबरस मुरसानी ने व्यंग्य रचना प्रस्तुत कर वाहवाही बटोरी। दिल्ली की ओज कवयित्री नेहा शर्मा नमन ने वीर सैनिकों को समर्पित कविता सुनाकर सबका दिल जीत लिया। विदिशा के संतोष सागर ने ब्रज संस्कृति पर रचनाएं प्रस्तुत कीं, जबकि इंदौर के हास्य बालकवि वेद पस्तौर ने आधुनिक नारी पर हास्य कविताओं से श्रोताओं को गुदगुदाया। मेरठ की रचना गोस्वामी, बाबूलाल डिंगिया बयाना एवं आगरा के राकेश शर्मा ने भी काव्य पाठ किया। यह भी पढ़ें- बृज परिक्रमा में हुए कवि सम्मेलन में झूमे श्रद्धालु संचालन सोमदत्त व्यास ने किया। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.