मथुरा, जनवरी 16 -- ब्रज सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में "स्वच्छ ब्रज-पावन ब्रज" संकल्प के अंतर्गत आयोजित ब्रज चौरासी कोस यात्रा का पंचम दिवस श्रद्धा, भक्ति और अनुशासन के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम संयोजक नितिन बगिया ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचम दिवस की यात्रा का शुभारंभ लक्ष्मण मंदिर से हुआ, जहां श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन कर यात्रा की मंगल कामना की। इसके पश्चात यात्रा दल ने द्वारिकाधीश मंदिर, दाऊजी, राधा बल्लभ एवं कृष्ण-सुदामा जैसे पावन स्थलों के दर्शन किए। आशीष गर्ग ने बताया कि आगे यात्रा में श्रद्धालुओं ने कृष्ण कुंड, बूढ़े बद्री, अलख गंगा, नैन सरोवर एवं नैन बिहारी के दर्शन कर ब्रज की दिव्य लीलाओं का स्मरण किया। तनु गर्ग ने बताया कि अगले चरण में यात्रा दल आनंद वन, आनंद बिहारी, आनंद कुंड, इंद्र बिहारी एवं बालाजी मंदिर पहुंचा। नीरज ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.