लखनऊ, फरवरी 15 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने फिरोजाबाद के सिरसागंज में बन रहे आर्य गुरुकुल म्यूजियम की समीक्षा करते हुए कहा कि यह ब्रज क्षेत्र को वैश्विक पहचान दिलाएगा। मंत्री ने जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा करवाने के निर्देश दिए हैं। यूपी के पहले आर्य गुरुकुल म्यूजियम का निर्माण 80 फीसदी से ज्यादा पूरा हो चुका है। जयवीर सिंह ने बताया कि म्यूजियम में इतिहास को इमर्सिव लर्निंग, विजुअल स्टोरीटेलिंग और इंटरैक्टिव डिस्प्ले से दिखाया जाएगा। इससे हर उम्र के लोग आसानी से इतिहास जान सकेंगे। यहां स्थापना और शुरुआती दौर, संस्थापक और स्थानीय नेताओं का योगदान, आजादी की लड़ाई में भूमिका, सिद्धांत और विचारधारा, योग की अहमियत और आज के समय में इसकी जरूरत जैसे जोन बनाए गए हैं। म्यूजियम में प्रेक्षागृह, बहुउद्देश्यीय हॉल, एम्फीथि...