मथुरा, मार्च 28 -- नेशनल पैरा फेंसिंग चैंपियनशिप में मथुरा के खिलाड़ी कप्तान सिंह गुर्जर ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। इसका आयोजन पैरा ओलंपिक कमेटी ऑफ इंडिया के निर्देशन में दिव्यांग पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान द्वारा 23 से 27 मार्च तक एमएस स्पोर्ट्स स्टेडियम जयपुर में किया गया था। गोवर्धन के गांव मुड़सेरस निवासी कप्तान सिंह पुत्र निर्भय सिंह ने ईपी व्यक्तिगत स्पर्धा में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पंजाब व वेस्ट बंगाल के खिलाड़ियों को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया और ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। इसमें देवेंद्र कुमार पुत्र भगवान सिंह मथुरा एवं सालोनी गुर्जर पुत्री रि. कैप्टन हर चरन सिंह मथुरा ने भी उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। उन्हें खेल उपकर मथुरा स्पोर्ट्स स्कूल के सहयोग से नेशनल पदक विजेता कन्हैया गुर्जर ने उपल...