मथुरा, जुलाई 16 -- मथुरा, ब्रज की स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप देने की दिशा में संत, महंत एवं भागवताचार्य भी भक्तों के बीच अलख जगाएंगे। संत, महंत एवं भागवताचार्य अपने प्रवचनों, सत्संगों, श्रीमद्भागवत कथाओं एवं अन्य धार्मिक आयोजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को ब्रज की स्वच्छता एवं पवित्रता का संदेश देंगे तथा उन्हें स्वच्छता का संकल्प भी दिलाएंगे। संत समाज श्रद्धालुओं से अपील करेगा कि वे ब्रज में कहीं भी कूड़ा न फैलाएं, प्लास्टिक का प्रयोग न करें तथा यमुना तट, कुंडों, घाटों, परिक्रमा मार्गों और सभी धार्मिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने में अपना योगदान दें। गुरुवार को वृंदावन स्थित गीता शोध संस्थान में हम सबने यह ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है, महाअभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की पहल पर संत समाज, महंतों एवं भागवताचा...