मथुरा, नवम्बर 21 -- उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सभागार में गुरुवार को उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र तथा पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात द्वारा मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण एवं ब्रज तीर्थ विकास परिषद के कार्यों की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में सभी कार्यों को ब्रज की थीम के अनुसार विकसित करने के साथ ब्रज की पौराणिक एवं सांस्कृतिक महत्ता वाली थीम को ध्यान में रखते हुए आगामी प्लान बनाने पर जोर दिया। प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने प्रगतिशील कार्यों में विलंब होने पर निर्देशित किया कि उक्त कार्यों को समयबद्धता के साथ पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि कार्यों में लापरवाही बरतने वाली संस्थाओं को नोटिस जारी करें। सभी कार्यों को ब्रज की थीम के अनुसार विकसित किया जाए। ब्रज की प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.