हाथरस, जून 25 -- हाथरस। ब्रज की द्वार देहरी कहे जाने वाले हाथरस नगर में बुधवार को आस्था और श्रद्धा का पर्व गंगा दशहरा मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से ही मंदिरों में धार्मिक आयोजन और कार्यक्रम की धूम रही। खासतौर पर शहर के गंगा मंदिरों पर देर रात तक भजन-कीर्तन का दौर चला। लोगों द्वारा खरबूजा, तरबूजा, मटका आदि का दान किया। शहर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगाघाट सोरों, कछला और राजघाट स्नान करने के लिए भी रवाना हुए। युवाओं द्वारा पतंग उड़ाकर मनोरंजन किया। पूरे दिन रंग-बिरंगी पतंग से आसमान रंगीन दिखाई दिया। गंगा मइया के मंदिरों में रहा मेले सरीखा माहौल: यह भी पढ़ें- गंगा दशहरे पर श्रद्धालुओ ने गंदेवड़ा संगम पर लगाई आस्था की डुबकीपौराणिक मान्यता पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक मां गंगा के स्वर्ग से पृथ्वी पर अवतरण की खुशी में गंगा दशहरा का पर्व मनाय...