बिजनौर, मार्च 2 -- अफजलगढ़। स्वयंसेवी संगठन द्वारा ब्रज की तर्ज पर आयोजित लट्ठमार होली खेलकर लोगों ने लुत्फ उठाया | इस दौरान लोग होली गीतों पर थिरकते हुए जमकर झूमे। ग्राम पंचायत इस्लामनगर के गांव भिक्कावाला स्थित सेंट मेरिस इण्टर कॉलेज के समीप श्री मनोरथ प्रसाद हरिवंश स्मृति ट्रस्ट द्वारा ब्रज की तर्ज पर लट्ठमार होली का आयोजन किया गया। सोमवार को निर्धारित स्थान पर भारी संख्या में आसपास गांव निवासी महिला पुरूष एकत्र हुए। मुख्य ट्रस्टी कमला देवी तथा अध्यक्ष योगिता जोशी ने संयुक्त रूप से होलिका मैय्या के चित्र पर पुष्पार्चन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद भजन, कीर्तन तथा होली गीतों दौर शुरू हुआ। महिलाओं ने मनमोहक तथा रंग भरे सामूहिक होली गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। होली गीत आई रे आई, मन भावन होली आई उपस्थित ल...