पूर्णिया, अक्टूबर 4 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददात। ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स प्रा. लि. ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम करते हुए एक माह में 1,000 से अधिक महिंद्रा वाहनों का रजिस्ट्रेशन कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इसके साथ ही ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स ने 3 व्हीलर सेगमेंट में पैन इंडिया नम्बर 1 डीलर बनने का गौरव हासिल किया है। यह उपलब्धि न केवल संस्थान बल्कि पूरे बिहार एवं कोसी-सीमांचल क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

उपलब्धियों का महत्व लगभग चार दशकों से ग्राहकों की सेवा में समर्पित ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स के लिए यह उपलब्धि केवल बिक्री का आंकड़ा नहीं, बल्कि वर्षों से ग्राहकों के साथ बने विश्वास, आत्मीय संबंध और बेहतर सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स के प्रबंध निदेशक ब्रजेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि नं...