ब्रजमंडल यात्रा; 3 अगस्त को नूंह में भारी वाहनों की नो एंट्री, ट्रैफिक एडवाइजरी
नई दिल्ली, जुलाई 29 -- सरसमल, नूंह नूंह में होने वाली ब्रजमण्डल जलाभिषेक यात्रा के कारण 3 अगस्त को नूंह-अलवर नेशनल हाईवे समेत जिले में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। ट्रक और अन्य भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट निर्धारित किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह एडवाइजरी जारी की गई है। ब्रजमण्डल जलाभिषेक यात्रा नलहड़ मंदिर से शुरू होकर सिंगार गांव में समाप्त होगी।बड़ी संख्या में पहुंचेंगे श्रद्धालु पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 3 अगस्त को प्रस्तावित ब्रजमण्डल जलाभिषेक यात्रा के दौरान जिले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसे देखते हुए भारी वाहनों की आवाजाही पर विशेष प्रतिबंध लगाए गए हैं और वाहन चालकों को तय किए गए डायवर्जन रूट का उपयोग करने की सलाह दी गई है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.